बेख़ौफ़: कोर्ट से घर आ रही महिला के साथ पति और सास ने की मारपीट, केस दर्ज

बेख़ौफ़: कोर्ट से घर आ रही महिला के साथ पति और सास ने की मारपीट, केस दर्ज
Spread the love

हरिद्वार। रोशनाबाद कोर्ट से केस की पैरवी कर घर लौट रही एक महिला के साथ पति, सास और अन्य साथियों ने बीच सड़क पर मारपीट कर दी। आरोप है कि पहले उसकी कार रुकवाई, फिर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ध्यानदीप, भारत माता पुरम रानी गली भूपतवाला निवासी मनीषा ने बताया कि वह सोमवार सुबह केस की पैरवी के लिए जिला कोर्ट रोशनाबाद गई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी कार से वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह कोर्ट चौक, रोशनाबाद के पास पहुंचीं तो वहां उनके पति नीरज , उसकी मां दमयंती, निवासी बिरला फार्म, हरिपुरकलां थाना रायवाला देहरादून और धीरज  निवासी निर्मला सराय रेलवे स्टेशन हरिद्वार ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और कार को सड़क पर गिरा दिया।

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में बहा युवक, तलाश जारी
एक अन्य सूचना के अनुसार,  गणेश चतुर्थी के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने गया युवक गंगा में डूबकर लापाता हो गया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 38 वर्षीय निखिल गुप्ता उर्फ कट्टपा निवासी संदेश नगर, कनखल अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए राजघाट क्षेत्र में गंगा किनारे पहुंचा था। प्रतिमा को गंगा में प्रवाहित करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहता चला गया। साथी युवक उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Parvatanchal