विरोध: प्रदेश की कानून व्यवस्था  को लेकर काँग्रेस ने  भाजपा सरकार पुतला फूंका

विरोध: प्रदेश की कानून व्यवस्था  को लेकर काँग्रेस ने  भाजपा सरकार पुतला फूंका
Spread the love

नई टिहरी।  शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा से प्रदेश नहीं संभल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ठगी करने वाले भाजपा नेता को बचाने का प्रयास कर रही है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में हनुमान चौक पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दो दिन पूर्व ही पौड़ी जिले के जितेंद्र कुमार का एक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें जितेंद्र ने स्पष्ट कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हिमांशु चमोली ने लाखों रुपये की ठगी कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में भी खुलेआम गोलीबारी कर लोगों को डराने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार इस घटना पर लीपापोती कर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जितेंद्र के परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक सहायता के साथ ही एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष, विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला, नरेंद्र रमोला, सोबन सिंह नेगी, आनंद सिंह बेलवाल,नवीन सेमवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल शामिल थे।

Parvatanchal