दुखद: करंट लगने से मजदूर की मौत, मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में कर रहा था काम

दुखद: करंट लगने से मजदूर की मौत, मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में कर रहा था काम
Spread the love

रुद्रपुर।   राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में शनिवार शाम निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय मुजफ्फर अंसारी पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम कनहरिया पोस्ट डगरूआ जिला पूर्णिया बिहार एक माह से जीएमटी बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के साथ जुड़कर राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के निर्माण कार्य में लगा था। शनिवार शाम काम करने के दौरान अचानक मुजफ्फर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उसके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुजफ्फर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का मुख्य सहारा वही था। उसकी 12 साल की एक बेटी और 10 व 6 साल के दो बेटे हैं, जो अपने ननिहाल में मां और दादी के साथ रहते हैं। पंतनगर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

युवक के गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले बाइक सवार बदमाश

एक अन्य घटना में  बाइक सवारों ने एक युवक की गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास आनंद पुत्र ओमप्रकाश आनंद निवासी नई बस्ती पीलीभीत ने तहरीर में बताया कि 6 जुलाई की रात वह अपने साथी मनोज के साथ कार से रुद्रपुर से पीलीभीत जा रहा था। रास्ते में वार्ड नंबर 11, संजय नगर खेड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास एक आइसक्रीम की दुकान पर रुका। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक ने उसके गले पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से भाग निकले। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Parvatanchal