गुस्सा: बहिन की शिकायत पर सालों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला , दो आरोपी भाई गिरफ्तार

गुस्सा: बहिन की शिकायत पर सालों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला , दो आरोपी भाई गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। वनभूलपुरा की गफूर बस्ती में जीजा को पीटकर मारने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी तीसरे भाई की तलाश अभी जारी है। तीनों पर अपने जीजा की गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मूलरूप से दरियाबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतियार वनभूलपुरा की गफूर बस्ती में अपनी पत्नी के संग रहता था। वह कूड़ा बीनने का काम करता था। 18 मई की रात अमरीका व उसकी पत्नी आशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अमरीका ने पत्नी पर हाथ उठा दिया था। इसकी शिकायत आशा ने अपने भाइयों से की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाइयों संजय, मनोज व देवा ने मिलकर जीजा को पीट दिया था। अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने महिला के भाई संजय, मनोज और देवा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मनोज व संजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जबकि देवा की तलाश की जा रही है।

Parvatanchal