शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 21 मई 2025

मेष :
आज आप दिन भर अपनी पसंद के कामों में लगे रहेंगे। आपको जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा और देखभाल करने में खुशी मिलेगी। घर में किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। खरीदारी की योजना भी बन सकती है। कभी-कभी आपकी जिद और गलतफहमी आपको परेशानी में डाल सकती है। समय के साथ खुद में बदलाव लाना जरूरी है। मन में कुछ अनहोनी का डर रहेगा, लेकिन यह केवल आपका भ्रम है, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कारोबार में मेहनत के अनुसार आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर के ऑर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। किसी धार्मिक या घूमने वाली जगह पर जाने की योजना बन सकती है। खाने-पीने में सावधानी बरतें और कुछ समय योगा भी करें, क्योंकि गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

 

वृष :
आज आप अपने नजदीकी रिश्तेदारों से मिलेंगे और खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व पर बहुत ध्यान दे रहे हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। विदेश जाने के पेपर वर्क में कोई समस्या आ रही है, तो आज उसका समाधान हो सकता है। कोई भी वाद-विवाद या सरकारी मामला सुलझाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही फैसला लें, ताकि आप किसी परेशानी से बच सकें। किसी इलेक्ट्रॉनिक चीज या गाड़ी के खराब होने से बड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन उधार लेने की गलती न करें। व्यापारिक गतिविधियों में तालमेल बैठाने में दिक्कत रहेगी। इन्हें ठीक से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी और आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति हो सकती है, जिससे तनाव रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न देना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। खाने-पीने पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

 

मिथुन :
परिवार के साथ किसी शुभ काम की योजना बनेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी, लेकिन इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मन से अपने काम करें। किसी भी तरह के उधार या लेन-देन करते समय लापरवाह न रहें। संतान की किसी गलती पर डांटने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें। यह समय बेकार के कामों की बजाय अपने निजी कामों को पूरा करने का है। व्यवसाय में अच्छे नए काम मिलेंगे और लाभ के रास्ते भी खुलेंगे। दूर के लोगों के साथ भी फिर से संपर्क बनेंगे। किसी के साथ काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे जुड़ी बातों पर विचार जरूर कर लें। नौकरी करने वालों का लक्ष्य पूरा होने से अधिकारी खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने आप में गंभीरता लाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। महिलाओं से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

 

सिंह :
किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। साथ ही आज अचानक ही कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी से जुड़ा काम भी पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना और उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। आज का दिन निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से जुड़ी किसी परेशानी के लिए मार्गदर्शन की जरूरत है। यह मेहनत का समय है, लेकिन जल्द ही इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। व्यापारिक गतिविधियां बेहतर होंगी, लेकिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली किसी को न बताएं, नहीं तो आपकी मेहनत का फायदा कोई और ले सकता है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं है। पति-पत्नी अपने संबंधों में मिठास बनाए रखें और आपसी समझ से घर का माहौल भी खुशनुमा बनाकर रखना उनका कर्तव्य है। अपनी दिनचर्या और खाने-पीने के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी दिक्कत को हल्के में न लें।

 

कन्या :
अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। आपसी बातचीत सबको उत्साह और ताजगी देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बात करके कुछ समस्याओं का हल मिल सकता है। बच्चे अनुशासित और सभ्य व्यवहार रखेंगे। कभी-कभी मनपसंद काम न होने से आप बेचैन हो जाते हैं और गुस्से की वजह से आपके बने काम बिगड़ भी जाते हैं। समय के साथ अपने स्वभाव में बदलाव और परिपक्वता आना जरूरी है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। व्यापारिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है, लेकिन कागज अच्छी तरह जांच लें। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें। आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा। प्रेमी से मिलने का मौका मिलेगा। थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम लें, साथ ही योगा और ध्यान इसका अच्छा उपाय है।

 

तुला :
आज दिन का ज्यादातर समय घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने में ही बीत जाएगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और निखार आएगा। बिना वजह के खर्चों से बजट बिगड़ जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से उदासी रहेगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें और कोशिश करते रहें। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। अभी कोई नया काम शुरू करने का सही समय नहीं है। इसलिए जैसा चल रहा है, अभी उसी पर ध्यान देना ठीक रहेगा। हालांकि, आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए चिंता न करें। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से सभी लोग खुश और आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी। सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लें। दिनचर्या को अनुशासित रखना जरूरी है।

 

वृश्चिक :
आज का दिन व्यवस्थित और सुकून भरा रहेगा। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई दिक्कत चल रही है, तो आज वह समस्या हल हो सकती है और आप अपनी निजी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना ठीक नहीं है। इससे आपके विरोधियों में जलन की भावना आ सकती है। साथ ही अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कारोबार में किसी भी नई योजना को जल्दबाजी में शुरू न करें, क्योंकि सही जानकारी न होने से नुकसान भी हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा समय न दें, क्योंकि कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग, मनोरंजन आदि में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें और सही इलाज लें, क्योंकि समस्या बढ़ भी सकती है।

 

धनु :
आज का दिन परिवार के साथ खुशी-खुशी बीतेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। अपनी कार्यकुशलता के दम पर आप वह कामयाबी हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने इच्छा की थी। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसकी वजह से कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। साथ ही कुछ पुरानी नेगेटिव बातों की वजह से नजदीकी दोस्तों में कुछ दूरियां भी आएंगी। इसलिए अपने विचारों पर भी ध्यान देते रहें। व्यवसाय में नए काम मिलेंगे, जो आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों का किसी लक्ष्य को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा। बड़े अधिकारियों द्वारा भी आपको उचित मदद मिल सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा और शांत रहेगा। लेकिन शादी के बाहर प्रेम संबंध बन सकते हैं, जिसके बुरे नतीजे भी सामने आएंगे। ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम जरूर लें।

 

मकर :
अपने किसी तय लक्ष्य पर काम करने का यह अच्छा समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक और आध्यात्मिक जगह पर समय बिताना आपके मनोबल को और बढ़ाएगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि यह समय पॉजिटिव होकर अपने काम करने का है। बेकार की बातों और संगति में अपना समय बर्बाद न करें। एकाग्रता लाने के लिए ध्यान और योगा का भी सहारा लें। बजट को व्यवस्थित रखें। कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ नयापन लाने में स्टाफ का भी सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद खबर मिल सकती है। लेकिन अभी कहीं भी ज्यादा पैसा लगाने की कोशिश न करें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने से मिठास बनी रहेगी। विपरीत लिंग के लोगों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर बिताएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

 

कुंभ :
कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आपको समाज और परिवार में सराहना भी मिलेगी। दोस्तों से अच्छी बातचीत होगी और संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। यह समय ज्यादा मेहनत और कोशिशों का है। आलस और सुस्ती की वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नेगेटिव कमियों को दूर करें। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय बर्बाद न करें। व्यापारिक स्थिति अभी जैसी है, वैसी ही रहेगी। फिर भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपके लिए कुछ उपलब्धियां बना सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कामों के प्रति बेहतर योगदान देंगे और बड़े अधिकारियों की सराहना भी मिलेगी। पति-पत्नी में आपसी समझ बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मिलने के अवसर बनेंगे। व्यायाम और योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है, लापरवाही न करें।

 

मीन :
संबंधों को संभालकर रखने से आपसी प्रेम और समझ बनी रहेगी। आपके खुद के लिए गए फैसले सही साबित होंगे। इसलिए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। समाज या सामाजिक संबंधों में किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को टालना ही ठीक रहेगा। व्यापारिक कार्यप्रणाली जैसी है, वैसी ही रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ठीक रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में आपसी समझ रखना जरूरी है। माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या होने से दिनचर्या खराब हो जाएगी। व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा आहार लेने से समस्या हल हो जाएगी।

Parvatanchal