जानकारी: धरती पर ऐसे भी जीव हैं जिनका जीवनकाल होता है बेहद कम, कुछ दिनों तक ही रहते हैं जिंदा

जानकारी: धरती पर ऐसे भी जीव हैं जिनका जीवनकाल होता है बेहद कम, कुछ दिनों तक ही रहते हैं जिंदा
Spread the love

 

ज्यादातर प्राणियों का जीवनकाल मनुष्यों की तुलना में कम ही होता है। हालांकि, हर एक प्राणी की जिंदा रहने की अवधि अलग-अलग होती है।
दुनियाभर में कई ऐसे जीव रहते हैं, जिनकी जिंदगी केवल कुछ दिनों लंबी ही होती है। आज के लेख में हम आपको ऐसे ही 4 जीवों के बारे में बताएंगे।
साथ ही, हम उनकी कुछ खूबियों के बारे में भी बात करेंगे, जो उन्हें खास बना देती हैं।

मेफ्लाई
मेफ्लाई एक तरह के कीट होते हैं, जो किसी भी प्राणी की तुलना में सबसे कम जीवनकाल के लिए जाने जाते हैं। वे आम तौर पर केवल एक दिन तक जीवित रहती हैं।
दुनियाभर में पानी में रहने वाली मेफ्लाई की 3,000 से अधिक प्रजातियां हैं। एक वयस्क मेफ्लाई केवल संभोग और प्रजनन करने तक ही जीवित रहती है।
मेफ्लाई का कुल जीवनकाल उसकी प्रजाति के आधार पर काफी अलग-अलग हो सकता है।

गैस्ट्रोट्रिक्स
गैस्ट्रोट्रिच बेलनाकार वाले सूक्ष्म जीव होते हैं, जो मीठे पानी और समुद्री वातावरण में रहते हैं। इन्हें हेयरीबेलीज या हेयरीबैक्स के नाम से भी जाना जाता है।
एक अध्ययन में पाया गया था कि ये जीव केवल 2 से 18 ही दिनों तक जीवित रहते हैं। इनका औसतन जीवनकाल 10 दिन का ही होता है।
ये बैक्टीरिया और शैवाल खाते हैं और गैस्ट्रोट्रिक्स न हों तो इन जीवों की आबादी अनियंत्रित रूप से बढ़ सकती है।

भारतीय भोजन पतंगे
भारतीय भोजन पतंगे सबसे कम समय तक जीवित रहने वाले पतंगे होते हैं। इन्हें पैंट्री मॉथ या फ्लौर मॉथ के नाम से भी जाना जाता है।
आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि इस जीव का जीवनकाल केवल 5 से 25 दिन लंबा ही होता है। ये रसोई में रखे जाने वाले मकई के आटे या अनाज को खा कर अपना पेट भरते हैं।
ये पतंगे अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं।

लूना मॉथ
अपने खूबसूरत हरे पंखों के लिए प्रसिद्ध लूना मॉथ के शरीर पर चांद के आकार के निशान होते हैं। ये मॉथ औसतन सिर्फ एक हफ्ते तक जीवित ही रहते हैं।
7.6 से 11.4 सेंटीमीटर के चौड़े पंखों के साथ इन्हें जंगल में आसानी से देखा जा सकता है। लूना मॉथ चमगादड़ और उल्लू जैसे दूसरे पक्षियों का शिकार बनता है और उनका पेट भरता है।
मादा लूना मॉथ अपने छोटे जीवनकाल में 200 से 400 अंडे देती हैं।

Parvatanchal