शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 11 मई 2025

मेष :
आज आपका रुका काम पूरा होगा, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं। इससे आपको मन की शांति मिलेगी। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी भी बात पर अड़े रहना या जिद करना ठीक नहीं है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नौकरी और बिजनेस में खास जिम्मेदारी मिल सकती है। फायदे वाली स्थितियां बनेंगी। पार्टनरशिप में आपसी समझ और तालमेल से फायदा होगा, नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो फिर से विचार करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों और फिजूल की मौज-मस्ती से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छी सोच से आप तन और मन से स्वस्थ रहेंगे।
वृष :
आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी खत्म होगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। घर की व्यवस्था ठीक रखने में लिए गए जरूरी फैसले कामयाब होंगे। सरकारी काम समय पर पूरे करना जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई से ज्यादा मौज-मस्ती पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनका कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। व्यस्त होने के बावजूद कुछ समय अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलने के लिए जरूर निकालें। मशीनरी और तेल से जुड़े काम में बहुत फायदा होगा। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। लेकिन हर काम के कागज पूरे और सही रखें। किसी तरह की जांच हो सकती है। पति-पत्नी के बीच थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। लेकिन आराम से बैठकर बात करने से रिश्ते फिर से मजबूत हो जाएंगे। गले से जुड़ी दिक्कत जैसे खांसी, जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें।
मिथुन :
इस समय कोशिश करने पर आपके चाहे हुए काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो सकते हैं। नई और अच्छी बातें जानने में आपकी रुचि बनी रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक कामों को भी आप अच्छे से निभा लेंगे। दिखावे के लिए कर्ज लेने से बचें, क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था रह सकती है। इसलिए उन पर ध्यान देना जरूरी है। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई दुखद खबर मिल सकती है, अपना हौसला बनाए रखें। नौकरी और बिजनेस की समस्याएं काफी हद तक खत्म होंगी। आप अपने अच्छे व्यवहार से मुश्किल हालात संभाल लेंगे। नौकरी में तय लक्ष्य पूरा न होने की वजह से घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
कर्क :
कुछ समय से चल रही परेशानियां थोड़ी कम जरूर होंगी। घर का माहौल भी व्यवस्थित रहेगा। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने से लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। फिजूल की बातों में समय न खराब करके जरूरी बातों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर के बड़े सदस्यों का सम्मान करें। इस दौरान किसी अच्छे दोस्त या रिश्तेदार से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो तुरंत करें, इसमें सफलता मिलने के पूरे मौके हैं। महिलाओं से जुड़े काम में खास सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता के कारण आज भी काम करना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। शादी के बाहर के संबंध भी बन सकते हैं। लेकिन इसका बुरा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। ज्यादा तला-भुना और भारी खाना खाने से बचें। पेट दर्द और सिर दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
सिंह :
आपकी कोशिशों से ज्यादातर काम योजना के मुताबिक पूरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय का अनुकूल होना आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। कुछ समय धार्मिक कामों में बिताने से मन को शांति मिलेगी। आपकी लापरवाही के कारण पैसों के लेन-देन में कुछ गड़बड़ हो सकती है। कोई भी कागज का काम करते समय सावधानी बरतें। इस समय बाहर के कामों में व्यस्त रहना समय और पैसे की बर्बादी ही है। काम में अपने विरोधियों के कामों को नजरअंदाज न करें। और अपने काम की जगह पर उन्हें दखल न देने दें। अनजान लोगों के साथ सौदा करते समय सावधान रहें। कोई काम से जुड़ी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रहन-सहन भी और अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरियां आ सकती हैं। मौसम के हिसाब से अपनी दिनचर्या रखें। खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें।
कन्या :
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज के दिन को बहुत अच्छे तरीके से बिताएं। आपके कई रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे और सफलता मिलेगी। गलत लोगों से दूर रहें। महिलाएं खासकर अपने सम्मान का ध्यान रखें। सिर्फ गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। अगर यात्रा पर जाना पड़ रहा है, तो अपने सामान की उचित देखभाल करना जरूरी होगा। काम में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बात करते समय बहुत ज्यादा धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में कोई यात्रा भी करनी पड़ेगी। मुश्किल समय में घर के सभी सदस्यों का साथ आपको हिम्मत देगा। प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
तुला :
आज दोपहर के बाद हालात आपके पक्ष में बहुत अच्छे रहेंगे। आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। परिवार वालों के साथ आराम भरा समय बीतेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। अपने पैसे को योजना के मुताबिक न रखने की वजह से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। खर्चे ज्यादा रहेंगे। लेकिन साथ ही पैसे कमाने के रास्ते भी खुलेंगे, इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समय अपने काम की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की जरूरत है। काम से जुड़ी गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। पैसे इकट्ठा करने के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में अपने बड़े अधिकारियों से संबंध अच्छे बनाए रखें। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। आपकी भावनाएं और प्यार प्रेम संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजें न खाएं।
वृश्चिक :
आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होने से मन को शांति मिलेगी। अपनी योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। अच्छी और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने से आपकी सोच में भी बदलाव आएगा। पैसों की दिक्कत के कारण कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। लेकिन अपनी ताकत से ज्यादा उधार न लें। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखें। वरना कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। काम के मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें, कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल उत्पादन को और बढ़ाएगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई खास जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। थोड़ी बहस की वजह से घर का माहौल थोड़ा खराब रहेगा। शांति और समझदारी से मामला सुलझाएं। युवाओं की दोस्ती में और ज्यादा नजदीकियां आएंगी। योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। जोड़ों के दर्द और नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे।
धनु :
कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्ष को मजबूत रखें। किसी रिश्तेदार या दोस्त के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। अपनी काम करने के तरीके और योजनाओं को सही ढंग से पूरा करने की कोशिश करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको कन्फ्यूज कर सकती है। बच्चों के कामों और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी लेते रहें। काम के क्षेत्र में आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक जरूरी काम आपके मार्गदर्शन में पूरा होगा। शादीशुदा संबंधों में भी बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। बदहजमी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। बाहर का खाना-पीना खाने से बचें।
मकर :
दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सोच-समझकर लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में नए रास्ते भी खोलेगा। घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- तनाव से दूर रहें वरना इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ेगा। ध्यान रखें कि थोड़ी सी गलतफहमी की वजह से करीबी दोस्तों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से आपके निजी कामों में रुकावट भी आएगी। काम के क्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे। कोई भी काम करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। खुद लिए गए फैसले कुछ गलत हो सकते हैं। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। शादीशुदा जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के साथ किसी घूमने की जगह पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा। खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना सही इलाज जरूर लें, और वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखें।
कुंभ :
इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाय आराम से करने की कोशिश करें। कुछ अनुभवी और बड़े लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी, लेकिन साथ ही अपनी आर्थिक सुरक्षा का भी ध्यान रखें। राजनीतिक संबंधों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। इस समय मार्केटिंग और पैसे इकट्ठा करने जैसे काम पर अपना ध्यान लगाएं। लोगों से अच्छे संबंध आपके काम से जुड़े नए रास्ते खोल सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। सही दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ताकतवर रखेंगे। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
मीन :
आर्थिक स्थिति तो सामान्य ही रहेगी लेकिन आप अपना बजट संतुलित रखने में कामयाब रहेंगे। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें। आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। आपके कुछ करीबी लोग ही आपके कामों में रुकावटें डाल सकते हैं। इस समय काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कभी-कभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी करना और गुस्सा करना आपके लिए मुश्किल हालात भी बना सकता है। काम में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच सही अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। हालांकि काम से जुड़ी गतिविधियां आसानी से चलती रहेंगी। पैसों की दिक्कतें भी काफी हद तक ठीक हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल न ही दें, तो ठीक है। परिवार के साथ ऑनलाइन खरीदारी और मौज-मस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा। गले में संक्रमण और खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

