दुखद: वाहन दुर्घटना में तीन शिक्षकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दुखद: वाहन दुर्घटना में तीन शिक्षकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Spread the love

 

कोटद्वार। यहां मंगलवार का दिन तीन शिक्षकों के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। मंगलवार को सुबह के वक्त हुई एक वाहन दुर्घटना में पेशे से शिक्षक यहां के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, आज़ सुबह कोटद्वार से गुमखाल अपनी ड्यूटी पर स्कूल जा रहे शिक्षकों की गाड़ी दुगड्डा से आगे फ़तेहपुर बैंड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है। 2 शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है है जिन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले शिक्षकों की शिनाख्त मानपुर निवासी पूनम रावत (45), पत्नी प्रद्युमन सिंह रावत, शिवपुर निवासी वंदना भंडारी (42), पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी व दीपक शाह (38), पुत्र उत्तम सिंह शाह के रूप में हुई है। घायलों में रतनपुर सुखरौ निवासी जयवीर सिंह (58), पुत्र रघुवीर सिंह तथा सतेंद्रनगर, कोटद्वार निवासी अरुण कुमार (30), पुत्र बाबूलाल शामिल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी तथा पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने इस दुर्घटना पर दुःख जताते हुए मृतक शिक्षकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Parvatanchal