पहलगाम हमलाः सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के घर को उड़ाया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर

पहलगाम हमलाः सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के घर को उड़ाया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर
Spread the love

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित आतंकवादी आदिल हुसैन थोकर के घर को सुरक्षबलों ने उड़ा दिया है। वहीं, दूसरे आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। बता दें, उन दोनों आतंकवादियों पर पहलगाम आतंकी हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद का आरोप है।
बता दें, मंगलवार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने निहत्थे 26 सैलानियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें से एक नेपाल का नागरिक भी था। इन लोगों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को जगह की पूरी रेकी कराई थी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. वहीं, गुरुवार देर रात से पाकिस्तानी सेना एलओसी के पास गोलीबारी कर रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इन आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी के घास के मैदान पर बैठे सैलानियों से पहले उनके धर्म पूछे और उसके बाद उनको गोली मार दी। इन आतंकियों ने हेल्मेट पहन रखा था, जिसपर कैमरे भी लगे हुए थे। सूत्रों से पता चला है कि आतंकवादियों ने लगातार 15 मिनट तक गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया, जो अभी तक जारी है।

Parvatanchal