ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से बच्ची की मौत
रूद्रपुर। गुरूवार सुबह खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस समय यह हादसो हुआ बच्ची अपने पिता और छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार सैदलीगंज में रहता था। गुरुवार को सुबह उसके पिता उसके भाई और दसे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी स्कूटी फिसलने से बच्ची खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

