कोविड आज: संक्रमितों की तादाद में कमी जारी, पढ़िए आज का कोरोना अपडेट

कोविड आज: संक्रमितों की तादाद में कमी जारी, पढ़िए आज का कोरोना अपडेट
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार को राहत देने वाली खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सोमवार शाम तक के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आज कुल 624 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात यह रही कि पिछले 24 घंटों के दौरान सिर्फ दो लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इस बीच कुल 4062 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब एक्टिव केस भी घटकर 12239 रह गए हैं। आज की दो मौतों को मिला कर राज्य में इस वर्ष मौतों की संख्या 202 हो गयी है।

हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा में 78, बागेश्वर में 08, चमोली में 08, चंपावत में 04, देहरादून में 193, हरिद्वार में 63, नैनीताल में 49, पौड़ी गढ़वाल में 55, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में 373, गढ़वाल में 08, उधमसिंहनगर में 92 तथा उत्तरकाशी में 19 ।

Parvatanchal