शिकंजा: महिला को अश्लील वीडियो भेजने का आरोपी गिरफ्तार, अदालत में नहीं हो रहा था पेश
पिथौरागढ़। महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर 2022 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि खटीमा निवासी राजू द्वारा उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजी गई जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। राजू के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वर्तमान में आरोपी के खिलाफ न्यायालाय में मुकदमा चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी राजू को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद हिरासत में भेज दिया गया।

