स्मरण: पूर्व मंत्री स्वर्गीय चन्द्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस ने उनकी मूर्ति पर किए पुष्प अर्पित

स्मरण: पूर्व मंत्री स्वर्गीय चन्द्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस ने उनकी मूर्ति पर किए पुष्प अर्पित
Spread the love

 

ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी की जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक यमकेश्वर के तहत ग्राम कांडी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी के पहाड़ों के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी एक प्रतिष्ठित राजनेता थे, जिन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 5वीं और 8वीं विधानसभाओं में लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में सेवा की। विभिन्न सरकारों में, उन्होंने उप मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी जी का जीवन और उनका कार्य हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण भाव हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय नेगी जी के आदर्शों का अनुसरण करने और समाज की सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें हमारे महान नेताओं के योगदान की याद दिलाते हैं और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।

Parvatanchal