सनसनी: बैंक में बड़ा हादसा होने से टला, अचानक गोली चल जाने से महिला सफाईकर्मी घायल

सनसनी: बैंक में बड़ा हादसा होने से टला, अचानक गोली चल जाने से महिला सफाईकर्मी घायल
Spread the love

 

रुड़की। लंढौरा जिला सहकारी बैंक में सफाई करते समय महिला सफाई कर्मचारी के पैर में गोली लगने से बैंक में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में घायल महिला को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंढौरा के जिला सहकारी बैंक में मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी 47 वर्षीय सरोज पत्नी सुभाष साफ सफाई का काम करती है। बुधवार सुबह महिला बैंक में साफ सफाई कर रही थी। बताया गया है कि सिक्योरटी गार्ड ने अपनी बंदूक दीवार के सहारे खड़ी कर रखी थी। अचानक महिला का हाथ लगने से बंदूक नीचे गिरने से गोली चल गई। गोली सफाई कर्मी के पैर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि गोली महिला के पैर में ही लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Parvatanchal