निगरानी: मतदान में फर्ज़ी वोटिंग पर रखी जाए कड़ी नजर, डीएम डॉ बिष्ट ने मातहतों को दी सख़्त हिदायत

निगरानी: मतदान में फर्ज़ी वोटिंग पर रखी जाए कड़ी नजर, डीएम डॉ बिष्ट ने मातहतों को दी सख़्त हिदायत
Spread the love

 

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने फर्जी मतदाताओं को रोकने और मतदाताओं को ढोने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए मतदान की अवधि में नगर निकायों के भीतर जीरो ट्रैफिक रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि केवल अपरिहार्य परिस्थिति या आकस्मिकता की स्थिति में ही वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाएगी। पुलिस लाइन ज्ञानसू में निकाय चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षा कार्मिकों की ब्रीफ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में काननू-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी कार्मिक मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। फर्जी मतदाताओं को रोकने और मतदाताओं को ढोने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निकायों के बैरियर्स व नाकों पर कड़ी निगरानी व बाहर से आने वाले वाहनों की पूरी जांच-पड़ताल करें। कहा कि वाहनों के आवागमन के लिए तय प्रतिबंधों और समय-सीमा का पूरा अनुपालन कराया जाए। वैध दस्तावेजों से मतदाता की पहचान की पुष्टि होने के बाद ही उसे संबंधित निकाय की सीमा के भीतर आने दिया जाए। बाहरी क्षेत्रों के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक सड़कों पर यातायात संचलित किया जाए। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीमों के द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर सतर्कता बरतते हुए निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और शांति-व्यवस्था को प्रभावित करने के मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं एसपी सरिता डोभाल ने भी सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों एवं एहतियातों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या चूक को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवांछित गतिविधियों पर पैनी नजर रख कड़ी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर र्प्याप्त संख्य में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने के साथ ही थानों पर रिजर्व फोर्स उपलब्ध रहेगा।

Parvatanchal