संदेहास्पद: ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी
किच्छा। ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 35 वर्षीय कमल सिंह राणा पुत्र खीम सिंह राणा, निवासी ग्राम आरतोला, थाना दन्या अल्मोड़ा का दन्या में ढाबा है। कमल की पत्नी पूजा राणा का मायका किच्छा में है। वह गर्भवती होने के कारण एक महीने से अपनी मायके में रह रही थी। कमल सिंह राणा अक्सर अपनी ससुराल आता रहता था। बीते बुधवार को कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ससुराल में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कमल के परिजन भी किच्छा पहुंच गए। कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

