शिकंजा: पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध चाकू और शराब के साथ दो लोगों को दबोचा

शिकंजा: पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध चाकू और शराब के साथ दो लोगों को दबोचा
Spread the love

रुद्रपुर।  नगर निकाय चुनाव के शांतिपूर्वक निर्वहन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब व मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया है। अभियान के तहत बुधवार रात को गश्त कर रही पुलिस ने कुशमौठ तिराहें से सिरसा की ओर जा रही सड़क से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। तलाशी लेने पर गांव बसघर निवासी कृष्ण सिंह पुत्र मक्खन सिंह के पास से 23 पाउच अवैध शराब जबकि गांव बैकुंठपुर निवासी रणजीत बढ़ई पुत्र महेंद्र बढ़ई के पास से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में रणजीत ने बताया कि वह स्मैक के नशे का शौकीन है। अपने शौक को पूरा करने के लिए छोटी मोटी चोरियां करता है। बताया कि अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए चाकू पास रखा था। मामले में पुलिस ने दोनों लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

Parvatanchal