जनसंपर्क: ‘आप’ का गारंटी कार्ड लोगों का सुधारेगा जीवन स्तर- डॉ नेगी

जनसंपर्क: ‘आप’ का गारंटी कार्ड लोगों का सुधारेगा जीवन स्तर- डॉ नेगी
Spread the love

 

 

सत्येंद्र सिंह चौहान
ऋषिकेश, 28 जनवरी। आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने अपने जनसम्पर्क अभियान को पूरी रफ्तार दे दी है। शुक्रवार को आप प्रत्याशी ने आशुतोष नगर,मायाकुंड, बंगाली बस्ती,गुमानीवाला और रायवाला में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की तरह झूठे वायदे नहीं करती। पार्टी का घोषणा पत्र ही उसका गारंटी कार्ड है। डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनते ही बिजली, पानी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य की सुविधा हर प्रदेशवासी को मुफ्त दी जायेगी। बेरोजगारों को रोजगार दिलाना पार्टी का लक्ष्य है। जब तक उन्हें रोजगार नही मिलता तब तक महंगाई भत्ता देकर उनके चूल्हों को जलाने का प्रंबध किया जायेगा। प्रत्येक महिला को सम्मान के साथ जीवन यापन करने की योजना को भी अमल में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता बारी बारी से प्रदेश और ऋषिकेश में राष्ट्रीय दलों को परख चुकी है जिसमें उसके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है। इस बार उत्तराखंड वासियों को आम आदमी पार्टी के रूप में एक ऐसा सशक्त विकल्प मिला है जिसकी उन्हें वर्षों से तलाश थी। जन सम्पर्क करने वालों में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल,उषा बुडाकोटी,पूजा नेगी,सुषमा राणा,सरदार निर्मल सिंह,राजेन्द्र जुगरान,चंद्रमोहन भट्ट,दिनेश कुलियाल,अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी,मनमोहन नेगी,अजय रावत,अभिषेक थापा,संदीप शर्मा प्रभात झा,अर्जुन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Parvatanchal