शिकंजा: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, डेढ़ लाख की स्मैक के साथ 7आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। रात्रि चेकिंग के दौरान गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख की स्मैक के साथ छह से अधिक नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना क्षेत्रान्तर्गत विगत कई दिनों से पुलिस को स्मैक की तस्करी की सूचना मिल रही थी। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने पुलिस कप्तान के दिए दिशा निर्देश पर टीम के साथ शनिवार रात सरोवर नगर मे चेकिंग के दौरान गुलफाम पुत्र अमीर हुसैन निवासी मसीत, नाजिम पुत्र अहमन सफी निवासी केलाखेडा, सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी मदनापुर चक्की दिनेशपुर, सुनील सिह पुत्र चेतराम सिंह निवासी ललपुरी दिनेशपुर, शिवा सिंह पुत्र चन्दर सिंह निवासी मदनापुर, सरफराज पुत्र तुफैल अहमद निवासी वार्ड न0-9 इस्लाम नगर गदरपुर, जावेद अली पुत्र जाफर हुसैन निवासी वार्ड न0-9 इस्लामनगर गदरपुर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से लगभग 40.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उक्त युवकों के पास से मौके पर 03 बाइक भी बरामद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

