राहत: गैरसैंण नवोदय विद्यालय में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
चमोली। नवोदय विद्यालय गैरसैंण में आज तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय यहां बच्चे सोए हुए थे, लेकिन गनीमत रही कि आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।
यहां जब आग लगी तो और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। तभी सारे बच्चे और स्टाफ जाग गये और वहां से बाहर निकल आये। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई, गद्देे, सामान, बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। आग पर काबू कर लिया गया है।

