खुलासा: युवक को गोली लगने की घटना का खुलासा, दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू

खुलासा: युवक को गोली लगने की घटना का खुलासा, दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
Spread the love

 

उधमसिंहनगर। चार दिन पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि घायल युवक के दोस्त ने ही किसी विवाद के चलते उसपर फायर झोंक दिए थे, जिसमें उसे दो गोली लगी। पीड़ित की हालत गंभीर है! उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जक कर जांच शुरू कर दी है।
मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है। ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर सात, आजादनगर निवासी प्रताप पुत्र सोमपाल ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र विशाल घर के पास मंदिर में खड़ा था। आजादनगर निवासी अरविंद ने उनके पुत्र विशाल को अपने घर पर बुलाया। घर पर अरविंद के साथ एक और लड़का और उसकी साली मुन्नी तथा एक बच्ची भी थी। कुछ समय के बाद जानकारी मिली कि विशाल को गोली लग गयी है। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए विशाल को प्राथमिक उपचार कर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहां भी स्वास्थ्य सुधार न होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पेट से आपरेशन के दौरान एक गोली निकली है तथा एक गोली पेट से आर- पार हो गयी थी। उपचार के दौरान विशाल ने बताया कि उसे अरविन्द ने गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

Parvatanchal