कोविड आज: संक्रमण ने पकड़ी तूफ़ानी रफ़्तार, गुरुवार को 3005 लोग मिले संक्रमित
संवाददाता
देहरादून, 13 जनवरी। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तूफ़ानी रफ़्तार से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को राज्य में संक्रमण के 3005 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के 9936 एक्टिव मामले हैं। इस बीच विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 997 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 10.91 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून में सामने आए हैं। गुरुवार को देहरादून जिले में 1224 लोग संक्रमित पाए गए हैं। नैनीताल में 431, हरिद्वार में 426, ऊधमसिंहनगर में 399, चंपावत में 35, पौड़ी गढ़वाल में 106, अल्मोड़ा में 103, टिहरी गढ़वाल में 47, पिथौरागढ़ में 44, बागेश्वर में 59, चमोली में 71, रुद्रप्रयाग में 20 तथा उत्तरकाशी जिले में 40 लोगों की कोरोना जांच पाॅजिटिव पाई गई है। विस्तृत जानकारी के लिए देखिए गुरुवार का हैल्थ बुलेटिन-


