संदेह: साधु वेशधारी दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, डीएम ने दिए जांच के आदेश
श्रीनगर। द्वारीखाल ब्लॉक में ग्रामीणों ने साधु के वेश में संदिग्ध दो युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अक्सर देखा गया है कि साधु का वेश धारण कर गांव में आने वाले लोग चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश उपजिलाधिकारी को दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया में द्वारीखाल ब्लॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को जांच करने के आदेश दिए गए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में वीडियो में कही जा रही बातें सच निकलती हैं, तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं अक्सर देखा गया है कि साधु के वेश धारण कर आने वाले लोग चोरी की वारदात में शामिल होते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जिन्होंने साधुओं का वेश धारण किया हुआ था। साथ ही पुलिस-प्रशासन को भी इसकी सूचना दी।

