प्रतिक्रिया: कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत का आर्थिक दस्तावेज
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत का आर्थिक दस्तावेज बताते हुए कहा है कि यह युवा भारत के सपनों को ठोस आकार देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, रोजागार और स्किल पर फोकस करते हुए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिये रु 10 लाख तक के ऋण हेतु वित्तीय सहायता तथा एक लाख छात्रों को ई-वाउचर देने का प्रावधान बजट में किया गया है। यह देश के नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य की एक गारंटी प्रदान करता है। डॉ रावत के मुताबिक यह बजट सर्वव्यापक, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार जताया है।

