ठगी: पहाड़ों में अब मकान निर्माण के नाम पर ठगने लगे हैं बाहरी कामगार
बागेश्वर। मकान निर्माण को लेकर भोली-भाली जनता से ठगी हो रही है। बाहरी क्षेत्र से आए मिस्त्री अब एडवांस लेकर भागने लगे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।शनिवार को रवाईखाल निवासी चंदन सिंह परिहार ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। कहा कि वह गांव में मकान का निर्माण कर रहे हैं। बिहारी मिस्त्री से छत के लिए संपर्क किया। उसे चेक से 25 हजार रुपये एडवांस दिए। वह अब फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे ही कई लोगों के साथ गांव में ठगी हो गई है। पुरुष काम के लिए घरों से बाहर या महानगरों में नौकरी करते हैं। वह महिलाओं को ठगी का निशाना बना रहे हैं। उन्होंने प्राथमिकी में कहा कि मंडलसेरा निवासी ईश्वर सिंह पुत्र मदन सिंह के यहां आरोपित किराये के कमरे में रहता है। उसका नाम हीरा लाल मुखिया पुत्र मिश्री मुखिया है। वह पश्चिमी चंपारण, बिहार का निवासी है। उन्होंने कहा कि वह उसके फोन पर संपर्क कर रहे हैं। लेकिन वह रसीब नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंकित सिंह कंडारी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

