जयहिंद: सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद संजय सिंह पुष्पवाण का अंतिम संस्कार
रुद्रप्रयाग। अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा देश में शहीद हुए 39 साल के संजय सिंह पुष्पवाण का मंगवलार को रुद्रप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद संजय सिंह पुष्पवाण 11 गढ़वाल राफल्स के जवान थे, और भारतीय सेना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे। वहीं पर 10 जुलाई को उनका निधन हो गया था, जिनका पार्थिक शरीर बीते रोज ही उनके पैतृक गांव रुद्रप्रयाग जिले के किमाणा गांव में पहुंचा था। यहां मंगलवार को शहीद संजय सिंह पुष्पवाण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गांव किमाणा निवासी 39 साल के संजय सिंह पुष्पवाण पुत्र दौलत सिंह पुष्पवाण 11 गढ़वाल राफल्स में हवलदार के पद पर सेवारत थे। इस दिनों उनकी ड्यूटी युगांडा में थी। वे अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे।

