शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 17 जुलाई 2024

मेष:
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल-मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, तथा दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है। आत्म चिंतन जरूर करें, इससे आपको सही गलत की समझ आएगी। व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं का असर अपने व्यवसाय पर न पड़ने दें। बीमा और कमीशन के बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।

 

वृष:
भावनाओं पर काबू रखें तथा प्रैक्टिकल बनें इससे आप और अधिक सहजता से निर्णय ले पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से कोई संतोषजनक सूचना मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा तथा कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। अपने गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना बहुत जरूरी है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई भी उचित फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा। बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आपके लिए फैसले गलत भी हो सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।

 

मिथुन:
ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। अत्यधिक कार्य का बोझ आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। बेहतर होगा कि सबसे पहले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से आसानी से समाधान मिल जाएंगे। बिजनेस में वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा इस समय कोई नया फैसला न लें। हर काम सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई मनचाही यात्रा का आर्डर मिल सकता है। प्रमोशन भी मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। परंतु अपने लिए कुछ समय निकालना आपको राहत देगा।

 

कर्क:
सुकून भरी दिनचर्या रहेगी। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट करने का विचार है, तो समय अनुकूल है। कभी-कभी मन में उदासी और तनाव हावी हो सकते हैं। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। कोई कारोबार बढ़ाने संबंधी योजना बन सकती है। इस समय पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकते हैं। सावधान रहें, इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर पड़ेगा। वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

 

सिंह:
वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच-विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है, जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा तथा किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। सरकारी काम से संबंधित कागजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। ऑफिशियल यात्रा का भी ऑर्डर मिल सकता है। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। वर्तमान मौसम की वजह से त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।

 

कन्या:
मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण चीजें से निकल जाती हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग को अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। वे लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस करने वाली महिलाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवसायिक गतिविधियों को शेयर ना करें। इस समय पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

 

तुला:
अपने काम को रचनात्मक रूप देने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाना बेहतर रहेगा। किसी भी दुविधा की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करें, आपको तुरंत समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता मिल सकती है। धैर्य और संयम को अपने जीवन में स्थान दें। गलतफहमियों की वजह से संबंधों को खराब ना करें। आपसी वार्तालाप से समस्याओं को सुलझाएं। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। बिजनेस में रुकावटें आएंगी। किसी को दोष न देकर अपने काम करने के तरीकों में सुधार करें। लापरवाही और तनाव का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

 

वृश्चिक:
अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से तनाव दूर होगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। इस दौरान कुछ ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति भी हो सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। लेनदेन के मामलों को लेकर लापरवाह ना रहें। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे और सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे भी होते जाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफयेर से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है।

 

धनु:
आज ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी व्यक्तिगत समस्याएं बनी रहेंगी। व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी सकारात्मक होकर कुछ समय अपने व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर लगाएं। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम देना पड़ सकता है। विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें, अन्यथा गैस और जलन की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

 

मकर:
अपने किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें तथा मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे। अपने स्वभाव का अवलोकन करें और सुधार लाएं, क्योंकि कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से आपके निर्णय डांवाडोल हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास ना करें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है। बिजनेस में अस्त-व्यस्त माहौल रहेगा। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों में लापरवाही या आलस्य न करें। उच्चाधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

 

कुंभ:
वाहन अथवा जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय संबंधी योजना बनेगी। अगर कोई फाइनेंस संबंधी काम रुका हुआ है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का भी प्रोग्राम बनेगा। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। अभी कहीं भी निवेश अथवा लेनदेन करना ठीक नहीं है। आपका खुद का निर्णय गलत भी हो सकता है। इस समय किसी पड़ोसी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। शांति और धैर्य से किसी भी समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। बिजनेस में नई गतिविधियों शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। फाइनेंस संबंधी रुके हुए मामलों में भी पुनः गति आएगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में सावधानी बरतें, कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। कारोबार से संबंधित डाक्यूमेंट्स कंप्लीट रखें। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।

 

मीन:
कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे तथा दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। रुपए-पैसे संबंधी उधारी सोच समझ कर करें, क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकारी सेवा से जुड़े लोग अनैतिक कामों में दिलचस्पी न लें, मुसीबत में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में हास-परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।

Parvatanchal