हैल्थ अलर्ट: गर्मी में अगर आप भी रोजाना खा रहे हैं दही तो जान लें यह जरूरी बातें, वरना….

हैल्थ अलर्ट: गर्मी में अगर आप भी रोजाना खा रहे हैं दही तो जान लें यह जरूरी बातें, वरना….
Spread the love

 

दही को पोषण से भरपूर माना जाता है. इसमें कई सारे विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. खासकर गर्मियों में लोग दही का रोजाना और ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोगों को पराठे के साथ सुबह-सुबह दही खाना पसंद होता है. क्योंकि यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लेकिन क्या गर्मी में रोजाना दही ठीक है?

दही खाना सही होता लेकिन लिमिट में
दही पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही खाना अच्छी बात है लेकिन इसे एक लिमिट मात्रा में खाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा खाने से इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. रात में इसे खाने से डॉक्टर इसे मना करते हैं क्योंकि इसे खाने से कफ बनने लगता है.

मसल्स, स्किन, बाल, नाखून बनने के लिए प्रोटीन की होती है जरूरत
सेल्स को बढ़ने के लिए अमिनो एसिड की जरूरत पड़ती है. इसमें भरपूर मात्रा में मसल्स, स्किन, बाल, नाखून जैसी चीजें प्रोटीन से बनी होती है.
रिपोर्ट के मुताबिक 100 ग्राम दही के अंदर 11.1 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. आंतों में कई सारे जिंदे बैक्टीरिया होते हैं. यह खाना पचाने और पोषण से भरपूर होता है. दही खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट की गर्मी भी दूर करती है.
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है. कैल्शियम के कारण हड्डियां मजबूत होती है. इस खतरे को कम करने के लिए दही जरूर खाना चाहिए. दही खाने से पेट ठंडा रहता है और पेट की जलन भी कम होती है. पेट में होने वाली एसिडिटी भी दही खाकर कम किया जा सकता है. दही-चीनी मिलाकर खाने से पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

Parvatanchal