मुहिम: डॉ. सुलोचना सजवाण का ‘एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ’ अभियान शुरू, वर-वधु से करवाया पौधरोपण

मुहिम: डॉ. सुलोचना सजवाण का ‘एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ’ अभियान शुरू, वर-वधु से करवाया पौधरोपण
Spread the love

 

नई टिहरी।  पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त डॉ. सुलोचना सजवाण ने रविवार को एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ अभियान की शुरुआत की। क्विली पट्टी के चाका क्षेत्र स्थित किराड़ा गांव निवासी डॉ. सुलोचना सजवाण ने टिहरी जिले में एक लाख से अधिक पौधे लगवाने का संकल्प लिया है। नव दंपतियों से हजारों पौधे लगवा चुकी डॉ. सुलोचना सजवाण ने रविवार को ग्राम कलेथ जूवा पट्टी निवासी वर अमित मखलोगा और वधु ग्राम नाकूरी निवासी नीलम सहित बारातियों से विभिन्न प्रजाति के पौधों को लगवाया। मौके पर जयपाल मखलोगा, वीना भंडारी, सुंदर सिंह सजवाण, दिलीप रणावात व कुंवर सिंह गुसांई आदि यहां मौजूद रहे।

Parvatanchal