शुभ प्रभात:  जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात:  जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 21 मई 2024

मेषः
घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी और आपसी विचार-विमर्श से कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आप अपना व्यवहार निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफल होंगे। बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास न करें। वर्ना आप खुद को मुसीबत में डाल लेंगे। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करें। दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी। लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बड़ी मुसीबत में डाल देगी। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर मनमुटाव रहेगा, समझदारी से काम लें। युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान होगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित बनाकर रखें।

वृषः
ग्रह स्थिति अनुकूल है। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। साथ ही ज्यादा कार्यभार और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वर्ना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। व्यवसाय में गतिविधियां यथावत बनी रहेंगी। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से कई उलझे हुए कार्यों को सुलझा लेंगे। इस समय ग्रह स्थिति व्यवसाय में नई संभावनाओं का निर्माण कर रही है। नौकरी पेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहेगी। गलत संबंध से दूरी बनाकर रखें। क्रोध और तनाव से दूर रहें। इनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुनः
आपने अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन किए हैं, उससे सकारात्मक महसूस करेंगे। सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। संतान का अनुशासित और उचित व्यवहार खुशी और सुकून देगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपव्यय की स्थिति रहेगी। कभी-कभी आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ होने से आप कोई महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी घरेलू परेशानियों को व्यवसाय पर हावी न होने दें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। ऑफिस के कार्यों की अधिकता की वजह से कुछ परेशानी भी रहेगी। दांपत्य संबंधों में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां रहेंगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्कः
आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और आत्म विश्वास महसूस करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप मेहनत करेंगे। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण प्राप्त होगा। खास लोगों के साथ मुलाकात रहेगी। कुछ व्यवधान आने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना होगा। इस समय कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में भी सावधान रहें। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से उच्च अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। अपने मनमौजी स्वभाव में गंभीरता लाएं। परिवार के लिए अपने दायित्व को समझें। प्रेमी युगलों को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच कराएं और आलस्य छोड़कर दवाइयों को नियमित रूप से लेते रहें।

सिंहः
अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बना पाएंगे। विद्यार्थियों को रिसर्च, विज्ञान आदि जैसे क्षेत्रों में कामयाबी मिल सकती है। वार्तालाप करते समय क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता काम बिगड़ सकता है। अपने अहम को नियंत्रित रखें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फाइनेंस संबंधी मामलों में भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। जल्दबाजी में निवेश करना नुकसानदायक होगा। व्यवसाय में अचानक ही कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। आपके योगदान और प्रयासों से घर और व्यवसाय में व्यवस्था बनी रहेगी। घर में खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या दोबारा उठ सकती है। उत्तम इलाज लेना जरूरी है। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

कन्याः
काफी समय बाद सगे-संबंधियों से मिलना खुशी और ऊर्जा प्रदान करेगा। आप अपने कार्यों पर एक नए जोश के साथ ध्यान दे पाएंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई उम्मीद मिल सकती है।लापरवाही और आलस आपके लिए नुकसान का कारण बनेंगे, इसलिए चुस्त-दुरुस्त रहें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनका सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। कारोबारी गतिविधियों में कुछ सुधार करने की जरूरत है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपकी कोई व्यापार संबंधी गतिविधि लीक न हो। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के संबंध उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर बनेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। गलत प्रेम संबंध के उपजने की संभावना दिख रही है। इसलिए सावधान रहें। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पेट और लीवर से संबंधित दिक्कत महसूस हो सकती है।

तुलाः
समय का सदुपयोग करें। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास से अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। युवाओं को भी उपलब्धि हासिल होने से सुकून मिलेगा। आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, इस वजह से मन कुछ उदास रहेगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी और अपने बजट का जरूर ध्यान रखें।व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, क्योंकि इस वजह से कोई आर्डर कैंसिल होने की स्थिति बन सकती है। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि न लें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आप अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे। थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिकः
दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ आपसी संबंध में मधुरता बढ़ेगी और विवाद भी दूर होगा। विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आत्म बल बनाए रखें। अकारण ही गुस्से और आवेश में आने से बनते कार्यों में दिक्कतें हो सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
 अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना है तो अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करें। व्यवसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल-मुलाकात बढ़ाएं। सरकारी मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंग में समय बर्बाद न करें। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। पोलूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव करें।

धनुः
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी निकालें। इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। कोई ऐसा कार्य भी हो सकता है, जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी। कोई भी खास निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति रहेगी। जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। आर्थिक स्थिति कुछ धीमी रहेगी।वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से नए कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज मिलने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में चल रहे वाद-विवाद को साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर के साथ झूठ बोलने से संबंध खराब हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी हल्की फुल्की दिक्कतें महसूस होंगी। मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें।

मकरः
किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा अपने भविष्य की गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। कोई विशेष निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें, क्योंकि कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। स्वयं पर भरोसा करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें। कार्यस्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर न होने दें। कर्मचारियों के बीच कुछ विवादित स्थितियां बनेंगी। उच्च अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें।

कुंभः
काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी खुशी और आनंद महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई नया मार्ग भी बनेगा। विद्यार्थी और व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट न करें। पैसों के लेन-देन संबंधी मामले में बहुत सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा हस्तक्षेप करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहें। व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन सहयोगियों की मदद से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। कोई ऑफिशियल टूर हो सकता है। परिवार के बीच सामंजस्य रहेगा। युवा प्रेम प्रसंग के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

मीनः
कोई सुखद समाचार मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मामला उलझा हुआ है तो आज आपसी सहमति से हल हो जाएगा। ध्यान रखें किसी अपरिचित व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की शांति और व्यवस्था को भंग कर सकता है। संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, उन पर ज्यादा अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बनाएगा। मन में कुछ उदासी रह सकती है। कार्य क्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। आपका वर्चस्व बना रहेगा। इस समय लाभदायक संभावनाएं दस्तक दे रही हैं, इन सकारात्मक परिस्थितियों का उचित सदुपयोग कर लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में लापरवाही न करें। दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच अवश्य कराएं।

Parvatanchal