शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 19 मई 2024

मेषः
आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी। अगर कोई लेन-देन या प्रॉपर्टी संबंधी कार्य अटका हुआ है तो आज सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा। अपने व्यक्तिगत मामलों को बाहरी लोगों के साथ शेयर न करें। अचानक कोई ऐसा खर्चा आएगा कि जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। शांति से ही सुलझाएं तो अच्छा है। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का रिस्क न लें, वर्ना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जनसंपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।
वृषः
आज निर्णय लेते समय बहुत ही सोच-विचार करें, क्योंकि अनुकूल ग्रह स्थिति है और आपको बेहतर सफलता मिलने वाली है। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। कल्पनाओ की दुनिया से निकलकर यथार्थ पर आने की जरूरत है। कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाने से लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी इन कमियों पर नियंत्रण करें। इसके लिए आत्म अवलोकन करना जरूरी है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। कुछ खास संपर्कों के माध्यम से आपको उचित अनुबंध मिलने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान व्यवसाय पर केंद्रित रखें। प्रॉपर्टी के कारोबार से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। निवेश संबंधी गतिविधियां करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और हल्का खानपान लें।
मिथुनः
आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखें कि स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना जरूरी है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। विपरीत परिस्थितियां रहेंगी और खर्चे भी परेशान करेंगे। हालांकि आप अपने सामर्थ्य से नकारात्मक परिस्थितियों में नियंत्रण पा लेंगे। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का खतरा न उठाएं। कार्य क्षेत्र में मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। राजकीय सेवा में लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कामकाज को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से वार्तालाप हो सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम रोमांस के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।
कर्कः
आय का रुका हुआ साधन पुनः शुरू होने से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। आप कामकाज और परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखेंगे। युवाओं का अपने भविष्य के लिए सजग रहना जरूरी है। ध्यान रखें किसी वजह से गुस्सा या आवेश में आना आपके कार्यों को रोक सकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। वर्ना इस वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। हालांकि किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर योजनाएं बनेंगी, लेकिन बाहरी व्यक्तियों पर भरोसा न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठों की सलाह काम आएगी। संबंधों में चल रहा मनमुटाव किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से दूर होगा। संतान का ज़िद्दी और अड़ियल रवैया चिंता में डाल सकता है। बढ़ती गर्मी के प्रकोप से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो रही है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न बरतें।
सिंहः
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है, आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों के लिए समय निकालें। स्वार्थ के संबंधों में दूरी बनाकर रखें। रुपए-पैसे के लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। अपने संबंधों के लिए ज्यादा लापरवाही करना ठीक नहीं है।
कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा और दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा। आपको आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में किसी भी अनुचित कार्य में भाग न लें। कोई इंक्वायरी हो सकती है। वैवाहिक संबंध में छोटी-छोटी बातों पर आरोप-प्रत्यारोप करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर न हो। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
कन्याः
लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। भावुकता और आलस से आपके बनते कार्यों में विघ्न आएंगे। इस वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। नुकसान होने की संभावना है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें। दूरदराज के क्षेत्रों के साथ नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे। साथ ही पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय अभी मंद ही रहेंगे। जल्दी ही स्थिति उत्तम भी हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इस वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मौसम के बदलाव की वजह से सिर दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
तुलाः
इस समय ग्रह स्थिति बेहतर देने की कोशिश कर रही है। आप अपने आत्मविश्वास महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण काम की योजनाएं बना लें। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें। ये समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में व्यतीत करें। व्यवसाय की दृष्टि से समय सामान्य ही है, बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। इसलिए संयम बनाकर रखना होगा। व्यवसाय में कर्मचारियों और माल की क्वालिटी पर नजर रखें। जरा सी लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम की वजह से सिर दर्द जैसी दिक्कत रहेगी, लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।
वृश्चिकः
आज आपका कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, साथ ही अनुभवी और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहें। इससे आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। व्यर्थ गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि नुकसान होने की अधिक संभावना है। व्यवसायों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा से अभी दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा और अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। गले से संबंधित इंफेक्शन को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
धनुः
काफी समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। कोई सरकारी मामला हल हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपका सकारात्मक व्यवहार पारिवारिक समस्याओं को बेहतर तरीके से हल करने में सहायक होगा। आपके अपने लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। इस समय परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की जरूरत है। गुस्से से समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अपने काम की क्वालिटी और कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को किसी के साथ शेयर न करें। आपका कोई आर्डर निरस्त हो सकता है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन व्यवस्था बेहतर रहेगी। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। एक्टिव रहने के लिए व्यायाम, योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
मकरः
अगर आप किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं तो अनुकूल समय है। विद्यार्थी और युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय अपनी हॉबी में लगाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। सुकून मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में शांति और संयम बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तु संभालें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है, क्योंकि नुकसान की आशंका है। व्यवसाय को गति देने का अनुकूल समय है। अगर कोई उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत हासिल करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से लोगों को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने वाली है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। नए लोगों से दूरी बनाकर रखें। एलर्जी की वजह से खांसी, जुखाम और स्किन संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना होगा।
कुंभः
अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर घर से संबंधित कोई वस्तु या वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो समय बहुत ही अनुकूल है। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से मान सम्मान बढ़ेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखते समय सावधान रहें और अपने आत्मविश्वास के प्रति सजग रहें। इसका असर आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों पर भी होगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में कोई नई गतिविधि करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। अभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा मित्रों की दोस्ती गहरी होगी। इस समय एलर्जी और खांसी-जुखाम की स्थिति रहेगी। लापरवाही न बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
मीनः
आज अचानक कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय अन्य सदस्यों की सलाह को महत्व दें। समाजसेवी संस्थाओं के लिए भी आपका योगदान आपको सुकून देगा। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। इस वजह से आपके परिवार में तनाव रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। खर्च पर काबू रखना जरूरी है। व्यावसायिक मामलों में अभी ज्यादा इनकम की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य सावधानी से करें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार की अधिकता से परेशान रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी। कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

