दुखद: यहां नदी में बह गया कंपनी का असिस्टेंट सर्वेयर, खोजबीन के बावजूद नहीं चला पता

दुखद: यहां नदी में बह गया कंपनी का असिस्टेंट सर्वेयर, खोजबीन के बावजूद नहीं चला पता
Spread the love

 

चमोली। सोमवार को कालेश्‍वर में मोटर पुल के समीप नहाते समय रेलवे कंपनी में कार्यरत एक असिस्‍टेंट सर्वेयर अलकनंदा में बह गया। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कर्णप्रयाग के एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि 21 वर्षीय सुभाजीत आदक पुत्र सनातन आदक निवासी पश्चिमपाडा थाना पुरसोडा, जिला हुगली पश्चिम बंगाल रेलवे निर्माण कार्य डीवीएल कंपनी में असिस्‍टेंट सर्वेयर के पद पर सिवाई में कार्यरत था। सोमवार दोपहर 2 बजे सुभाजीत आदक अलकनंदा में रेलवे पुल के पास नहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह अलकनंदा में बह गया। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ और कंपनी के लोगों द्वारा अलकनंदा में बहे हुए युवक की खोजबीन की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Parvatanchal