मिसाल: प्रदेश की इस नगर पालिका ने प्लास्टिक कूड़ा बेचकर कमा लिए एक करोड़ रुपये

मिसाल: प्रदेश की इस नगर पालिका ने प्लास्टिक कूड़ा बेचकर कमा लिए एक करोड़ रुपये
Spread the love

 

चमोली। सीमान्त नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने प्लास्टिक कूड़ा बेचकर अभी तक एक करोड़ 26 लाख रुपये की आमद की है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कूड़ा प्रबंधन से जहां एक ओर नगर क्षेत्र प्लास्टिक कूड़ा मुक्त हो गया है तो वहीं इस कूड़े से पालिका भी मालामल हो रही है। पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले 35 प्रकार के अजैविक कूड़े को अलग-अलग छांटकर विक्रय किया जा रहा है। नगर पालिका डोर टू डोर कूड़स कलेक्सन के साथ-साथ कूड़ा वाहनों की मदद से भी बाजार व सड़क पहुंच क्षेत्र के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा प्रतिदिन एकत्रित कर रही है। एकत्रित कूड़े को पालिका कूड़ा प्रबंधन प्लांट में ले जाकर उसकी छंटाई करने के बाद बेच रही है। पालिका द्वारा वर्ष 20211-12 से मार्च 2024 तक बारह लाख 78 हजार किलो कूड़ा बेचा जा चुका है जिससे पालिका को एक करोड़ 26 लाख की आमद हो चुकी है। पालिका के ईओ हयात सिंह रौतेला कहते हैं कि अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने नगर पालिका जोशीमठ का चार्ज संभाला है लेकिन वे हैरान हैं कि सीमान्त पालिका प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन में इतना बेहतनीन कार्य कर रही है। कहते हैं कि प्लास्टिक कूड़ा बेचकर एक करोड़ रुपये कमाना बड़ी उपलब्धि है व अन्य पालिकाओं के लिए यह प्रेरणादायक है। वहीं सफाई सुपरवाइजर अनील कुमार कहते हैं कि पालिका द्वारा 70 सफाई कर्मियों व 6 कूड़ा वाहनों की मदद से नगर को साफ स्वच्छ बनाने की शुरू की गई मुहिम अब रंग लाने लगी है।

Parvatanchal