आचार संहिता: चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए चार लाख रुपये

आचार संहिता: चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए चार लाख रुपये
Spread the love

 

नई टिहरी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना चंबा पुलिस व एसएसटी टीम ने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की। व्यक्ति की ओर से नगदी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर पुलिस ने नगदी को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष चंबा एलएस बुटोला ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पुलिस टीम ने मंगलवार को कृष्णा तिराहे चंबा में चेकिंग के दौरान राकेश ममगाईं, निवासी वीड के बैग से कुल 4 लाख 40 हजार रुपये नगद बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति से नगदी के संबंध में जानकारी लेने पर व्यक्ति की ओर से मौके पर न कोई संतोषजनक जवाब और न ही कोई प्रामाणिक साक्ष्य उपलब्ध कराया गया। चुनाव में नगदी का दुष्प्रयोग न होने को लेकर बरामद नगदी जब्त कर कार्रवाई की गई है। टीम में एसएसटी प्रभारी राकेश राणा, एएसआई जय कुमार, कॉस्टेबल हरेंद्र व विजयपाल शामिल रहे।

Parvatanchal