जनहित: विधायक कंडारी ने ग्रामीणों को दी दो मोटरमार्गों की सौगात
श्रीनगर (गढ़वाल)। कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत शनिवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने खोला से सील कपरोली मोटरमार्ग और कपरोली, कढाकोट से थानकुला, ब्रतकुण्ड अनुसूचित बस्ती तक मोटरमार्ग का शिलान्यास किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि राज्य योजना के अंतर्गत खोला से सील-कपरोली मोटरमार्ग 5 किमी के मोटरमार्ग का निर्माण कार्य 1 करोड़ 75 लाख 54 हजार रुपये की लागत से किया जायेगा। वहीं कपरोली कढाकोट से थानकुला ब्रतकुण्ड अनुसूचित बस्ती तक बनने वाली 4 किमी की सड़क का निर्माण एक करोड़ 50 लाख 45 हजार रुपये की लागत से किया जायेगा। विधायक कंडारी ने कहा कि खोला और सील कपरोली के ग्रामीण विगत कई सालों से मोटरमार्ग की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मोटरमार्ग पर कार्यवाही कर ग्रामीणों को मोटरमार्ग की सौगात दी है। इस मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र सिंह कुंवर, मंडल अध्यक्ष विकास सिंह मेहरा, उत्तम सिंह नेगी, रंजीत जाखी, दुर्गा सिंह रावत उमेद सिंह मेहरा, सुरेश चंद, अशोक उनियाल, पंकज डुंगरियाल व मकान सिंह आदि मौजूद थे।

