चार्ज: एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने संभाला पौड़ी जिले का कार्यभार
पौड़ी। नवनियुक्त एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2014 बैच के आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह इससे पहले पिथौरागढ़ जिले के एसएसपी थी। शासन ने पौड़ी की कप्तान श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय करते हुए लोकेश्वर सिंह को पौड़ी भेजा था। लोकेश्वर सिंह, इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून, एसपी यातायात देहरादून, एसपी बागेश्वर, एसपपी एलआईयू और एसपी चम्पावत भी रह चुके है। पौड़ी मुख्यालय पहुंचने पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने अफसरों से जिले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

