खात्मा: अलकायदा के खूंखार नेता खालिद अल-बतरफी की मौत, अमेरिका ने रखा था 50 लाख डॉलर का इनाम

खात्मा: अलकायदा के खूंखार नेता खालिद अल-बतरफी की मौत, अमेरिका ने रखा था 50 लाख डॉलर का इनाम
Spread the love

 

सना। यमन की अल-कायदा शाखा के नेता खालिद अल-बतरफी की मौत हो गई है। आतंकवादी समूह ने देर रात को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि अमेरिका सरकार ने अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा समूह का नेतृत्व करने वाले खालिद अल-बतरफी पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। एक्यूएपी को उसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद भी सक्रिय चरमपंथी समूह की सबसे खतरनाक शाखा माना जाता रहा है।
अल-कायदा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अल-बतरफी को अल-कायदा के काले और सफेद झंडे में लिपटा हुआ दिखाया गया है। वीडियो में बतरफी की मौत के कारण के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया और उसके चेहरे पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नजर नहीं आया। ऐसा माना जाता है कि अल-बतरफी की उम्र करीब 40 वर्ष थी।
जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने वीडियो जारी कर बतरफी की मौत की जानकारी दी। संगठन ने यह घोषणा रमजान की पूर्व संध्या पर की। यमन में आज से मुसलमानों का पवित्र माह शुरू होने वाला है। उसने घोषणा की कि अब साद बिन अतेफ अल-अवलाकी उसका नेता होगा। अमेरिका ने अवलाकी पर 60 लाख डॉलर का इनाम रखा है। अमेरिका ने कहा कि अवलाकी ने ‘‘अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले का सार्वजनिक रूप से आह्वान किया है।’’

Parvatanchal