सहयोग: महिला कांग्रेस की जिला कमेटी ने महिलाओं को बांटे सेनेटरी नैपकिन

सहयोग: महिला कांग्रेस की जिला कमेटी ने महिलाओं को बांटे सेनेटरी नैपकिन
Spread the love

 

नई टिहरी।  टिहरी महिला कांग्रेस ने टीनशेड में सेनेटरी नैपकिन महिलाओं में वितरित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने टीनशैड क्षेत्र में टीम के साथ भ्रमण करते हुए कांग्रेस की रीती से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बर्गलाने का काम कर रही है। यूसीसी के नाम भी भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा राज में महिला अपराध बढ़े हैं। महिलाओं को उनका न्याय नहीं दिया जा रहा है। रावत ने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। जो कि देश के सामाजिक ताने-बाने को खराब कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में ममता उनियाल, अनिता रावत, लक्ष्मी रावत, अनिता शाह, सीमा चौहान, मीना शाह, लक्ष्मी, पुष्पा, देवेश्वरी व कान्ता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Parvatanchal