आवाज़: यहा़ं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांकेतिक धरना देकर उठाईं मांगें

आवाज़: यहा़ं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांकेतिक धरना देकर उठाईं मांगें
Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। संगठन ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द मांगें हल कर करने की मांग उठाई। गुरुवार को संगठन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त पर 2 लाख देने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उच्चीकरण का जीओ जल्द जारी करने आदि की मांग उठाई गई। इस दौरान आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से समस्याएं हल करने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याएं हल नहीं हो पा रही है। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। इस मौके पर उर्मिला बलूनी, किरण नेगी, विनीता, कौशल रावत व अमिता आदि शामिल रहे।

 

Parvatanchal