आक्रोश: सरकार की जनविरोधी ‌नीतियों के खिलाफ 5 को विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी सीपीआईएम

आक्रोश: सरकार की जनविरोधी ‌नीतियों के खिलाफ 5 को विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी सीपीआईएम
Spread the love

 

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ‌पार्टी ने कहा है कि भाजपा की डबल इन्जन सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप आज राज्य की जनता त्रस्त है। सरकार मंहगाई ,बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दे से हटकर साम्प्रदायिकता ,धर्मान्धता फैलाकर जनता को विभाजित करने का कार्य कर रही है ।
पार्टी की सचिवमण्डल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीब,अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर वर्ग को तरह – तरह से उत्पीड़ित करने में लगी हुई है। गरीबों की भूमि से बेदखली तथा फुटपाथ व्यवसायियों के उत्पीड़न के साथ ही स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नपाई कर जनता के बड़े हिस्से की बेदखली की तैयारी शुरु हो चुकी है। इसी प्रकार देहरादून के बिन्दाल एवं रिस्पना के इर्दगिर्द की आबादी ‌को जनसुविधाएं देने के बजाय इलिबैटेड रोड की आड़ में बेदखली की तैयारी है ।
वक्ताओं ने कहा कि मलिन बस्तियों के नियमतीकरण करने के बजाय,सरकार अपने चेहतों के माध्यम से स्मार्ट सिटी एवं अन्य योजनाओं के नाम पर धन का भारी दुरुपयोग कर रही है ।वक्ताओं ने कहा कि नये परिवहन एक्ट के कारण चालकों को परेशान करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार सरकार द्वारा छोटे परिवहन व्यवसायियों ई रिक्शा, विक्रम तथा छोटी बस सेवाओं को तरह तरह से परेशान कर इनके स्थान पर बड़ी बड़ी निजी कम्पनियों को लाने की तैयारी है । इसी प्रकार टोल टैक्स के नाम पर आमजन से डबल बसूली जारी है। वक्ताओं ने कहा कि गैस के नाम पर अब उपभोक्ताओं से मोदी सरकार ने 242 रुपये की अवैध वसूली शुरु कर दी है । वक्ताओं ने कहा है कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद यहाँ बिजली एवं पानी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी मंहगी है।
वक्ताओं ने कहा कि‌ सरकार की देखरेख में भूमाफियाओं तथा सत्ता से जुड़े राजनैतिज्ञों की पौ बारह है ,खुलकर सरकारी ,ग्राम पंचायतों तथा आमजन की जमीनों पर कब्जे जारी हैं। वक्ताओं ने कहा कि अनियोजित विकास की शैली पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचा रही है ।आज सरकार जनता की चिंता करने के बजाय यूसीसी कानून लाकर जनता को विभाजित करने का कार्य कर रही है ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी निम्नलिखित मुर्दों को लेकर 5 फरवरी को विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन एल आई सी बिल्डिंग हरिद्वार रोड धर्मपुर से शुरू होगा। पार्टी नेताओं ने सभी लोगों से अपील‌ की है कि‌ वे अधिक से अधिक ‌संख्या में समय पर पहुंचें ।

पार्ट की मुख्य मांगें-
( 1) बिजली-पानी का निजीकरण तथा मूल्यवृद्धि वापस लियाप्रस्तावित बिजली स्मार्ट मीटर वापस लिये जांय ।
(2) ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली तथा घरेलू जानवरों से फसलों की सुरक्षा हो तथा घरेलू तथा आवारा जानवारों की रोकथाम हो ।
(3) श्रम कानूनों का उल्लघंन बन्द हो ।
(4) छूटे हुये उत्तराखंड आन्दोलनकारियों का तत्काल चिन्हीकरण हो ।
(5) स्मार्ट सिटी के नाम पर धन का दुरुप्रयोग बन्द हो तथा सहसपुर में नयी स्मार्ट सिटी की सर्वे तत्काल बन्द किया जाये।
(6) मलिन बस्तियों का नियमतीकरण हो एलिबैटेड रोड के नाम पर बिन्दाल ,रिस्पना की बस्तियों को उजाड़ना बन्द किया जाए।
(7) पीएसीएल के बकायादारों का भुगतान किया जाए ।
(8) ऋषिकेश लालपानी बीर में कूड़ाघर निरस्त हो ।
(9) जनविरोधी नया वैक्लिल एक्ट वापस हो ।
(10) राज्य सरकार साम्प्रदायिक एवं विभाजनकारी यूसीसी विधेयक वापस ले ।
सचिव मण्डल की बैठक में पार्टी प्र्यवे़क्षृएक्षक सुरेन्द्र सिंह सजवाण ,जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,पछवादून सचिव कमरूद्दीन ,लेखराज ,माला गुरूंग ,किशन गुनियाल आदि ने विचार व्यक्त किये ।बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

Parvatanchal