प्रोत्साहन: यहां एसएसपी ने 512 ग्राम प्रहरियों को गरम टोपी और जैकेट का किया वितरण, शीतलहर के चलते दी राहत

प्रोत्साहन: यहां एसएसपी ने 512 ग्राम प्रहरियों को गरम टोपी और जैकेट का किया वितरण, शीतलहर के चलते दी राहत
Spread the love

 

रुद्रपुर। जनपद में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप चल रहा हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में पुलिस जवान ड्यूटी करते हैं। पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु रिफ्लेक्टर जैकेट व हीटर समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले 512 ग्राम प्रहरियों को गरम टोपी और जैकेट वितरित की।
ग्राम प्रहरी, जो कि पुलिस को निरंतर अपनी सेवाएं दे रहें हैं। एसएसपी ने बताया कि उनको सीएसआर स्कीम के माध्यम से पुलिस कल्याण के लिए ग्राम प्रहरियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गरम टोपी व जैकेट वितरित की। एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों से कहा कि गांव में कोई भी संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना नजदीक पुलिस स्टेशन को दें। एसएसपी के मुताबिक पुलिस कल्याण,पुलिस हित संबंधित कार्यों के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद्र, पेशकार सलाउद्दीन,आरआई वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।

Parvatanchal