जनसेवा: सर्द रात में डीएम गर्ब्याल व एसएसपी डोबाल ने ली बेसहारा गरीबों की सुध, कंबलों का किया वितरण
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोबाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानाों पर पहुंचकर ठंड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठंड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठंड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

