दुस्साहस: हाथ में पिस्टल, आंखों में गुस्सा, थाने में दनदनाते हुए घुसी महिला, सन्न रह गई पुलिस

दुस्साहस: हाथ में पिस्टल, आंखों में गुस्सा, थाने में दनदनाते हुए घुसी महिला, सन्न रह गई पुलिस
Spread the love

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नए साल के पहले ही दिन एक महिला ने खूनी खेल खेला है। लोग जहां अच्छी कामना के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं। वहीं,  एक महिला ने खून से इसकी शुरुआत की है। उसने एक जनवरी 2024 की सुबह अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है। इसके बाद शान से पिस्टल लहराते हुए महिला थाने में पहुंच गयी। महिला की बातें सही हैं या झूठी, इस बात की तफ्तीश शुरू की गई तो जांच के दौरान पता चला कि घटना सही है। महिला ने पिस्टल से अपने पति और जेठ पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद पति की मौत मौके पर ही हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में जेठ की भी मौत हो गई।

मामले में आई शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सविता आंगनवाड़ी में काम करती है। कुछ दिनों से पति और जेठ से उसका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इससे वह बहुत परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने ऐसा घातक कदम उठाया होगा।

Parvatanchal