न्याय: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को

न्याय: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 04 दिसंबर। सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों/विकासनगर/ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण किए जाने हेतु 11 दिसम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है। जिसमें  M.V.Act  के                   Compoundale cases    को भी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारित कर पक्षकारों को लाभान्वित किया जा सके।

उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि इच्छुक वादकारी   M.V.Act   के  Compoundale cases    के संबंध में जिला न्यायालय परिसर, ऋषिकेश एवं न्यायालय परिसर विकासनगर, जनपद देहरादून के सभागार में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र देकर अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं।

Parvatanchal