राज-काज: मुख्यमंत्री दिखाएंगे विकास रथ को हरी झंडी
कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का होगा प्रचार-प्रसार
संवाददाता
देहरादून, 04 दिसंबर।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर धामी लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री आवास से विकास रथ/एलईडी वाहन को रवाना करेंगे। यह विकास रथ प्रदेश सहित जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार साहित्य के माध्यम से सरकार की नीतियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराएंगे। जनपद में राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।
प्रचार-प्रसार का यह विकास रथ/एलईडी वाहन जनपद में देहरादून शहर से लेकर विकासनगर, कालसी, चकराता, त्यूनी, लाखामण्डल, नागथात, मसूरी, ऋषिकेश, रायवाला, डोईवाला इत्यादि सभी जगह भ्रमण करेगा। इस विकास रथ के साथ नुक्कड़ नाटक की टोली भी रहेगी। जो जनता को सरकार की नीतियों तथा योजनाओं को सांस्कृतिक मनोरजंन के माध्यम से अवगत भी कराएगी।

