लूटकांड: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट में बिहार से गिरफ्तार मुख्य आरोपी से मिली अहम जानकारियां

लूटकांड: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट में बिहार से गिरफ्तार मुख्य आरोपी से मिली अहम जानकारियां
Spread the love

घटना में अभिषेक, प्रिंस तथा विक्रम के साथ शामिल 02 अन्य आरोपियों की भी हुई पहचान

घटना में शामिल अविनाश बिहार से भी है वांटेड

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना में पांच बदमाश शामिल थे। जिनमें से एक मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस ने 22 नवंबर को राजेपुर, मुजफ्फरपुर बिहार से गिरफ्तार किया था। साथ ही घटना के लिए आरोपियों को फंडिंग करने तथा अन्य माध्यमों से सहायता उपलब्ध कराने वाले तीन अन्य आरोपियों भी पुलिस द्वारा बाद गिरफ्तार किया गया था।  इन आरोपियों को पुलिस द्वारा ट्रांजिट डिमांड पर बिहार से देहरादून लाया जा रहा है।

मुख्य आरोपी अभिषेक से पूछताछ में पुलिस को लूट की घटना में उसके साथ प्रिंस तथा विक्रम कुशवाहा के अतिरिक्त दो अन्य आरोपियों अविनाश तथा राहुल के शामिल होने की जानकारी मिली है। घटना में शामिल सभी आरोपी बिहार में पटना व उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना से पूर्व गैंग लीडर द्वारा उन्हें घटना के तुरंत बाद अपना हुलिया बदलने के निर्देश दिए गए थेफ। जिससे उनकी पहचान ना हो पाए। आरोपियों की पूर्व में प्राप्त वीडियो फूटेज/फोटोग्राफ्स से उनके वर्तमान हुलिये का मिलान करने पर उनकी पहचान हो पाना लगभग नामुमकिन सा है। घटना में शामिल अन्य आरोपी अविनाश बिहार से भी वांछित चल रहा है। जिसके विरुद्ध बिहार के विभिन्न जिलों में आपराधिक मामलों के दर्जनों मुकदमे हैं।

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को एक अन्य गैंग के संबंध में जानकारी मिली है। जो घटना से पूर्व गैंग को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता था। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा इस गैंग की धरपकड़ के लिए अन्य प्रांतों में दबिशें दी जा रही है।

Parvatanchal