ब्रेकिंग न्यूज: गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
नैनीताल। देर रात खैरना के पास एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस चौकी खैरना ने SDRF को सूचना दी कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा रात के समय रेस्क्यू अभियान चलाया। जब तक जवान क्षतिग्रस्त वाहन तक पहुंचे तब तक चालक की मौत हो गयी थी। यह वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
वाहन में सिर्फ चालक पूरण सिंह बिष्ट (38) पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, निवासी पिथौरागढ़ सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरफ के जवानों ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

