मौसम: झमाझम बारिश ने बढ़ायी ठंड, केदारनाथ, यमुनोत्री में हुई जम कर बर्फबारी

मौसम: झमाझम बारिश ने बढ़ायी ठंड, केदारनाथ, यमुनोत्री में हुई जम कर बर्फबारी
Spread the love

देहरादून।  सोमवार को राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ तेज बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। हालांकि शाम के समय मौसम खुलने से थोड़ा राहत मिली लेकिन इस बारिश ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने को विवश कर दिया।

मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा शहर के रोड और गलियों में पसर गया। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है।
उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चली। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने  सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

Parvatanchal