शिकंजा: महिला की शिकायत पर बाप-बेटा गिरफ्तार

शिकंजा: महिला की शिकायत पर बाप-बेटा गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बाप बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बाप पर बेटे की शादी करने के बाद महिला को छोड़ कर किसी और लड़की से शादी करवाने का आरोप है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

सोमवार को सीओ सिटी अनुषा बड़ोला ने अपने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि रम्पुरा निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि उसका पति शांतिकुंज कालोनी नत्थनपुर देहरादून निवासी प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह पूर्व में दो लड़कियों के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए शादी कर छोड़ उन्हें चुका है। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
सीओ  ने बताया कि मामले की जांच महिला दरोगा नेहा राणा कर रही हैं। रविवार को मिली सूचना के आधार पर कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में टीम में शामिल एसएसआइ कमाल हसन, एसएसआई अर्जुन गिरी, एसआइ नेहा राणा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार दिल्ली पहुंचे और थाना अंबेडकर नगर दक्षिण्पुरी दिल्ली से प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह और उसके पिता दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान प्रमोद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शादी डाट कॉम के जरिए शादी कर उन्हें किराए के मकान में रखता था। बाद में उन्हें छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर लेता था।  प्रमोद की दो अन्य पत्नियों ने भी दिल्ली व कर्णप्रयाग में केस दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि आरोपी प्रमोद के पिता पर बेटे के कारनामों पर पर्दा डालने व बेटे की बहू के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। सीओ ने बताया कि दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Parvatanchal