बड़ी खबर: उत्तराखंड में 4.0 रिक्टर स्केल पर आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 4.0 रिक्टर स्केल पर आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ जिले में सुबह के समय आए भूकंप के तेज झटकों से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.0 रिक्टर स्केल पर मापी गई।

उत्तराखंड में जहां मौसम तेजी से बदला है वही भूकंप ने भी लोगों को दहला दिया है। एक तो बारिश और फिर भूकंप से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इससे पहले रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 5 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 3.2 रिक्टर स्केल थी।

जबकि आज सुबह पिथौरागढ़ से 48 किलोमीटर उत्तर पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता कर 4.0 दर्ज की गई। सुबह के समय आए भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गये। हालांकि भूकंप से किसी तरह से जान माल की नानी की सूचना नहीं है।

 

Parvatanchal